Browsing: दिल्ली
विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री, श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज सेंट्रल विस्टा, इंडिया गेट पर कथाकार के 15वें संस्करण और वंदे भारतम के दिल्ली राज्य स्तरीय फाइनल की शोभा बढ़ाई।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 70 शास्त्री नगर, 69 कमला नगर व 141 राजेंद्र नगर में मेगा रोड शो, सभाओं व जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार व झूठे दावों से दिल्ली बेहाल होने की बात कहते हुए एमसीडी में फिर एक बार भाजपा के जीत दावा किया ।
वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से “स्वतंत्रता सेनानी का अपमान” करने के लिए कांग्रेस नेता की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक-बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। उसी कड़ी में मानव तस्करी के शिकार झारखंड के साहेबगंज जिले के 3 बालक व 11 बालिकाओं को दिल्ली में मुक्त कराया गया है।
दिल्ली की भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग, कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त
दिल्ली में लगातार बड़ रहे क्राइम से दिल्ली पुलिस हैरान में पड गए जब हाल ही में मोबॉईल चोर बेखौफ होकर लोगों का मोबाईल उड़ा देते है ये घटना सदर बाजार की है जहाँ 22 नवंबर को दिल्ली पुलिस मीडिया कवरिंग के दौरान पत्रकार संजीव सिंह चौहान का मोबाईल , मोबाईल चोर गिरोह ने पलक झपकते ही मोबाईल उड़ा ले गया इस घटना से पुलिस भी हैरान में पड़ गए
केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तथा प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को भारत सरकार के दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के दिल्ली के कैंपस में उद्यमशीलता प्रकोष्ठ एवं नवोन्मेषण केंद्र (सीओआई) का उद्घाटन किया।
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने छतरपुर में किराए के घर से श्रद्धा वॉकर के कपड़े एकत्र किए हैं, जिसे उसने अपने लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला के साथ साझा किया था, ताकि उनकी नृशंस हत्या की जांच में मदद करने के लिए और सुराग मिल सके.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के दो व आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार समेत 1169 का पर्चा खारिज हो गया है। वहीं, बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे अब मैदान में 1,405 में बचे हैं। इसके साथ ही एमसीडी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का काम राज्य चुनाव आयोग बृहस्पतिवार रात तक पूरा कर लिया।
नई दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को तगड़ा झटका लगा. कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें, वैभव जैन और अंकुश जैन को जमानत देने से इनकार कर दिया. स्पेशल जज विकास धूल ने मामले की सुनवाई की और कहा कि तीनों की जमानत याचिका रद्द की जाती है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.