Browsing: दिशा
राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके आज रायपुर के नवीन विश्रामभवन में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 18 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं।
चीन सहित विभिन्न देशों में पिछले 24 घंटे में COVID मामलों में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी अलर्ट मोड में आ गया है और कोविड-19 को लेकर नया दिशानिर्देश जारी किया है. एसोसिएशन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से सभी लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना रैमोंडो तथा आईपीईएफ के अन्य साझीदार देशों के साथ समृद्धि के लिए भारत- प्रशांत आर्थिक संरचना ( आईपीईएफ ) के लिए आर्थिक लाभों पर वर्चुअल मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, श्री गिरिराज सिंह ने भारत के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण में मांग-आधारित कौशल प्रदान करने का आह्वान किया है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए। मंत्री ने रोजगार प्रशिक्षण की गुणवत्ता को महत्वपूर्ण बताते हुए उन साधनों का पता लगाने का आग्रह किया जो देश के युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उत्पन्न करे
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली को 11 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 03 दिसंबर, 2022 को ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में आने वाले दिनों तक ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने जा रहा है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारें ग्रीन हाइड्रोजन से चलें हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।
“मेरे लिए सफलता का मतलब रोजाना सुबह उठना और वही करना है, जो मुझे पसंद है, और जो मैं हमेशा से करना चाहता था।” यह बात फुकरे फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता वरुण शर्मा ने कही। वह आज गोवा में 53वें इफ्फी में “इन-कन्वर्सेशन” सत्र में “हाउ टू कार्व योर नीश” के अंतर्गत दर्शकों को संबोधित कर रहे थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 नवंबर को सिएम रीप, कंबोडिया में 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम प्लस) में भाग लिया। रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरामाने, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) एयर मार्शल बी आर कृष्णा और रक्षा एवं विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में रामबन जिला की जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जल्द ही रामबन जिले में भी अरोमा मिशन के तहत लैवेंडर की खेती शुरू की जाएगी। प्रायोगिक तौर पर यह नजदीकी डोडा जिले में पूरा किया गया है।