Browsing: दिसम्‍बर

भारत ने दिसम्‍बर महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता संभाल ली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल में भारत ने दूसरी बार सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत ने इससे पहले, अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली थी।