Browsing: देशभर

सभी को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा लॉन्च की गई थी। इस योजना के तहत देश भर में पहले से ही 9000 से अधिक जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं।

देश में कोविड की आपात तैयारियों की जांच के लिए आज सभी अस्‍पतालों में राष्‍ट्रव्‍यापी मॉक ड्रिल की जा रही है। यह ड्रिल कुछ देशों में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए आयोजित की गई है। इस दौरान ऑक्‍सीजन सयंत्रों, वेंटि्लेटरों, लॉजिस्‍टक्स और मानव संसाधनों पर विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित करते हुए बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा में श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में दर्शन एवं मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। श्री अमित शाह मेहसाणा के पिल्वई स्थित शेठ जी.सी. हाई स्कूल के 95 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

टिकाऊ खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि रासायनिक खेती व अन्य कारणों से मिट्टी की उर्वरा शक्ति का क्षरण हो रहा है, जलवायु परिवर्तन का दौर भी है, ये परिस्थितियां देश के साथ ही दुनिया को चिंतित करने वाली है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के फरीदाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अमित शाह ने एक जन उत्थान रैली को भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के परिणामस्वरूप पहली बार छत्तीसगढ़ व झारखण्ड के बॉर्डर के बूढा पहाड़ और बिहार के चक्रबंधा एवं भीमबांध के अति दुर्गम क्षेत्रों में प्रवेश करके माओवादियों को उनके गढ़ से सफलतापूर्वक निकालकर वहां सुरक्षाबलों के स्थायी कैंप स्थापित किये गए हैं

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 13जून। कार्पोरेट जगत में मैदानी प्रशिक्षण देने और रोजगार हासिल करने के मौके बढ़ाने के सम्बंध में युवाओं को अधिक अवसर…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 13 मई। देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों तक भीषण गर्मी…

 समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 20 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस  के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा उछाल देखने…