Browsing: देश
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अग्निपथ सशस्त्र बलों के लिए एक परिवर्तनकारी योजना है, जो भारतीय सेना को युवा शक्ति, उच्च तकनीक से लैस और अति-आधुनिक दृष्टिकोण के साथ दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सैन्य बल बनाने में बल गुणांक के रूप में कार्य करने जा रही है।
देश में जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सरकार कई तरह की परियोजना बना रही है। ऐसी ही एक परियोजना देश की पवित्र नगरी वाराणसी में बनाई जा रही है। जिससे वाराणसी के लोगों को काफी फायदा होगा देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे वाराणसी में बनाया जा रहा है।
भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 173 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई है
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के देवनहल्ली में Central Detective Training Institute (CDTI) की आधारशिला रखी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के आवासीय और प्रशासनिक परिसरों का उद्घाटन किया।
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नये मामले आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गयी. यहां शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से अभी किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गयी है.
विश्व स्तर पर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत वैश्विक संस्था ‘विमेन इकोनोमिक फोरम’ द्वारा नई दिल्ली के होटल जे.डब्ल्यू. मैरिरियट में आयोजित तीन दिवसीय “एनुअल डब्ल्यू.ई.एफ-2022, ब्रिज द गैप: एजैंडा फ़ोर जी-20” कार्यक्रम के दूसरे दिन “पावर आफ नैटवर्किग: अधिक उचित और समान विश्व की और” सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों और जनसंपर्क विभाग के मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि देश और दुनिया के न्यायोचित समावेशी विकास के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस.जयशंकर ने कहा है कि भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था वाले स्वतंत्र विचारधारा वाले देश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विश्व समुदाय को भारत से बड़ी आशाएं हैं जो समस्याओं का समाधान कर सकता है।
श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी अस्पताल, जोका, कोलकाता में आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य ईएसआई स्वास्थ्य योजना के विस्तार की संभावनाओं को खोजना था।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गोवा में न्यू जुआरी ब्रिज के पहले चरण का उद्घाटन किया। मार्गो-पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरटालिम गांव में जुआरी नदी पर स्थित इस पुल का उद्देश्य राज्य के यातायात संकट को कम करना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.