Browsing: देश

केंद्रीय पूल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-एनएफएसए और भारत सरकार की अन्य योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-पीएमजीकेएवाई की अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। 1 अक्टूबर, 2022 तक लगभग 227 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 205 लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध है, जो बफर स्टॉक के मानकों से कहीं ज्यादा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई की अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया। पिछले कई महीनों से चल रही इस परियोजना के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों को हिंदी भाषा में तैयार किया गया है। MBBS की पढ़ाई हिन्दी में करवाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम की किताबों का रिमोट दबाकर विमोचन किया।

भारत में बैंकिंग सुविधाओं को देश के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को लॉन्च कर दिया है। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू कश्मीर में दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों सहित देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उद्घाटन किया।

देश के आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. दिवाली से ठीक पहले अमूल ने चुपके से शनिवार सुबह दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

भारतीय सेना ने अग्निवीरों को नामांकन कराने पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं।

कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित वेकोलि मुख्यालय पहुंचे। यहाँ आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में उन्होंने वेकोलि पेंच क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक इको पार्क, झुर्रे, का उद्घाटन किया। इको पार्क के निर्माण को सकारात्मक पहल बताते हुए श्री जोशी ने वेकोलि द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की प्रशंसा की।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर बढ़ाने, मेक इन इंडिया के विस्तार, विरासत को सहेजने व भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं।