Browsing: दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अमित शाह बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, अमित शाह राज्य के आकांक्षी जिलों की समीक्षा बैठक करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम और मुलुगू जिलों का दौरा करेंगी। बोल्लाराम में दक्षिण भारत के प्रवास पर गईं राष्ट्रपति आज भद्राचलम के श्री सीतारामास्वामी मंदिर और मुलुगू के विश्व प्रसिद्ध रमप्पा मंदिर जाएंगी।

पर्यटन मंत्रालय के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने आज मुंबई में भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से जी-20 के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जी-20 के विकास समूह की बैठक में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों ने मुंबई में कन्हेरी गुफाओं का भी दौरा किया।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल से जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केरल के अलाप्पुझा शहर के कुट्टनाड क्षेत्र का दौरा करेंगे जो बारिश से हुए नुकसान की चपेट में है।वर्ष 2018 की बाढ़ से प्रभावित अलाप्पुझा में स्वयंसेवक रहे श्री शिंदे की केरल की यह दूसरी यात्रा होगी।

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ बुधवार को नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निगमित कार्यालय का दौरा किया। अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यालय भवन के विभिन्न तलों पर स्थित विभिन्न संभागों तथा अनुभागों में स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह सुबह करीब 8:30 बजे श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 9:25 बजे प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

चण्डीगढ़ प्रशासन की सोशल वेलफेयर कमेटी ने 7अक्टूबर को सैक्टर 31 स्थिल ‘ग्रिड’(गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टिटयूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसैबिलिटीज – बौद्धिक विकलांगों के लिये सरकारी पुनर्वास संस्थान) का दौरा किया तथा वहां के छात्रों, स्टाफ के सदस्यों एवं छात्रों के मां-बाप से बातचीत की।