Browsing: नई दिल्ली

भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्री स्तरीय बैठक 25 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने की। बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन राज्यमंत्री श्री ज़हीद फ़ारूक़ कर रहे थे। बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल में जल संसाधन उप मंत्री श्री एकेएम इनामुल हक शमीमी भी शामिल थे।

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) द्वारा आज नई दिल्ली के एनएएससी परिसर के व्याख्यान कक्ष में शासी निकाय की 9वीं बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शासी निकाय के बैठक की अध्यक्षता की।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में ‘इंट्रोस्पेक्शनः आर्म्ड फोर्सेस ट्राइब्यूनल’ (पूर्वावलोकनः सशस्त्र बल न्यायाधिकरण) विषय पर राष्ट्रीय विचार-गोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। विचार-गोष्ठी का आयोजन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (प्रमुख बेंच) बार एसोसियेशन, नई दिल्ली ने किया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी पहलुओं को मजबूत कर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नई दिल्ली में दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2022 का उदघाटन किया। इस सम्मेलन में गृह सचिव, Deputy NSAs, सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों तथा CAPFs के पुलिस प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। देश भर से 600 अधिकारी इस सम्मेलन में physically/virtually शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बुधवार को नई दिल्ली में अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अपर सचिव, शिक्षा मंत्रालय एल.एस. चांगसन विशिष्ट अतिथि थीं। अध्यक्ष, एनसीटीई, प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी; सदस्य सचिव, एनसीटीई सुश्री केसांग वाई. शेरपा और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में युवा संवाद “इंडिया@2047” कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुक्केबाज़ निकहत जरीन, रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री पी. आर. श्रीजेश, पर्वतारोही श्रीमती अरुणिमा सिन्हा और मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती आभा मर्यादा बनर्जी भी उपस्थित थीं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ग्रामीण सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। श्री अमित शाह ने उत्कृष्ट राज्य सहकारी बैंकों, ज़िला केन्द्रीय सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री श्री बी एल वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में ‘वीर गाथा’ प्रतियोगिता (सुपर-25) के 25 विजेताओं को सम्मानित किया। वीर गाथा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के तहत शुरू की गई अनूठी परियोजनाओं में से एक है। इसका आयोजन सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों और बलिदानों के बारे में बच्चों को प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था।

 आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में, संस्कृति मंत्रालय ने 5 अगस्त, 2022 से “बढ़े चलो” का आयोजन किया। भारत के 70 शहरों में 7 दिनों के पावर-पैक प्रदर्शन के बाद, कल शाम 6:30 बजे नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक ग्रैंड फिनाले के साथ इसका समापन हुआ ।

रूस के व्लादिवोस्तोक में होने वाले टाइगर रेंज देशों (टीआरसी) के शिखर सम्मेलन की प्रस्तावना के रूप में टाइगर रेंज देशों की शिखर सम्मेलन से पूर्व की बैठक अभी नई दिल्ली में चल रही है। अपने मंत्रिस्तरीय संबोधन सत्र में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने टाइगर रेंज देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि भारत नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन से पूर्व की इस बैठक की मेजबानी करके खुश है।