Browsing: नवाचार

भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है।

भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा व भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों और भारतीय रेडियो नियामक सेवा के अधिकारियों ने आज (7 दिसंबर, 2022) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने घोटालों और लालफीताशाही में डूबे देश को पूरी तरह बदल दिया है। श्री चन्द्रशेखर ने कहा की दुनिया प्रौद्योगिकी और नवाचार दोनों के नेतृत्व लिए न्यू इडिया की ओर देख रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मजबूत एवं आत्मनिर्भर ‘न्‍यू इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नई तकनीकों को विकसित करने और कंपनियों, अनुसंधान प्रतिष्ठानों तथा स्टार्ट-अप की स्थापना करने का आह्वान किया है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में कार्यालय महानियंत्रक एकस्व (पेटेंट), अभिकल्प (डिजाइन) और व्यापार चिह्न (सीजीपीडीटीएम) से संबंधित विभिन्न मामलों व पहलों की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल से जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

भारत को विश्व की कौशल राजधानी बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के विज़न की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए एनएसडीसी इंटरनेशनल (एनएसडीसीआई) और पेर्डमन ने भारतीय कुशल युवाओं और ऑस्ट्रेलिया में बाजार के अवसरों के बीच एक इंटरफेस बनाने के लिए साझेदारी की है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारतीय-स्वीडिश कंपनियों को दोनों देशों की स्टार्ट-अप कंपनियों की सहायता करनी चाहिए और सहयोगात्मक अनुसंधान और मानव संसाधन का आदान-प्रदान करना चाहिए।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वस्त्र व वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विश्व मानक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानक नए पेटेंट हैं और जो मानकों, नियंत्रण बाजारों, कीमतों, प्रक्रियाओं, विनिर्माण व नवाचारों को नियंत्रित करते हैं।

आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में समाधान खोजने में शामिल स्टार्ट-अप को सभी सहायता और सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। उन्होंने स्वच्छता स्टार्ट-अप चुनौती के अंतर्गत चुने गए स्टार्टअप्स के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही।