Browsing: नियुक्त

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सचिव नांग लकी गोगोई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने संगठन की “जिम्मेदारी सौंपने वाली समिति” की सिफारिश और मुख्य संरक्षक माननीय ‘बल डॉ. इंद्रेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में “यूथ विंग” के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

मनमोहन सामल को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ नौकरशाह मनीषा सक्सेना को पर्यटन मंत्रालय में पर्यटन महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार बंसोड़ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनाया गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने गुरुवार को कैबिनेट कमेटी की मंजूरी के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 5 फरवरी।केंद्र द्वारा शनिवार को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए पांच नए न्यायाधीश 6 फरवरी को पद की शपथ लेंगे.…

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्‍त किया है। पार्टी के तमिलनाडु प्रमुख के0 अन्‍नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। कर्नाटक में इस वर्ष के मध्‍य में विधानसभा चुनाव संभावित है।

असम सरकार ने शनिवार (28.01.2023) को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (आईपीएस:1991: एएम) को राज्य का अगला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।

31 दिसंबर, 2022 को बिहार पुलिस के उच्चतम स्तरों पर एक महत्वपूर्ण पुनर्गठन के हिस्से के रूप में 52 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया और नई पोस्टिंग दी गई।

हसमुख अधिया (सेवानिवृत्त आईएएस: 1981: जीजे) और एसएस राठौर, दोनों सेवानिवृत्त नौकरशाहों को मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य सलाहकार और सलाहकार नामित किया गया।

उदयभास्कर बिल्ला (आईपीएस: 2008: एजीएमयूटी) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।