Browsing: नीतीश कुमार

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि अगर जद (यू) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के युवाओं को “10 लाख सरकारी नौकरी” देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहते हैं तो उनका घेराव किया जाएगा. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पहाड़पुर संभाग के मखनिया गांव में प्रशांत किशोर ने संवाददाताओं से यह बात कही.

बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश फिर मणिपुर और अब दमन और दीव. दमन और दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है . मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देर रात इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार दोनों जगह सियासी भूचाल ला दिया है. एक तरफ जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो बीजेपी खुले दिल से उन विधायकों का स्वागत कर रही है.

NDA गठबंधन से टूटने के बाद से ही विपक्षी दलों में लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. कल पीएम मोदी ने विपक्षी गुटों की गोलबंदी पर निशाना साधा था तो आज सीएम नीतीश ने उनका जवाब दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई है, वो क्या बोलता है, हम उस पर हम ध्यान नहीं देते है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचा नहीं रहे हैं. बल्कि जो इधर-उधर के राज्यों में लाने ले जाने का काम हो रहा है उसके बारे में सोचना चाहिए.

बड़ी खबर बिहार से है जहां बिहार की नई नवेली महागठबंधन सरकार में फेरबदल हुआ है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल दो मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं.जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार को विधि मंत्री (कानून मंत्री) से हटाकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दिया है ओर उनकी जगह शमीम अहमद को विधि मंत्री बनाया गया है.

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है. पथराव में काफिले की कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है. हालांकि अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सीएम के हेलिकॉप्टर को बिहार के गया में आपातस्थिति में उतारना पड़ा. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा. मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार का गया, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा था.

राजनीति में नेताओं का दल बदल का कार्यक्रम करना कुछ नई बात नही है लेकिन जब लालू के पटना आने की खबर सुनकर नीतीश कुमार उनके लिए लाल गुलाब लेकर मिलने पहुंचे तो राजद सुप्रिमों ने उनसे पार्टी ना छोड़ने की बात कही। जी हां बिहार में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लालू दिल्ली से बुधवार की शाम को लालू दिल्ली से पटना पहुंचे।