Browsing: नेता

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ महिला विरोधी और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) को मंगलवार को तलब किया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में लटका और झटका दिखाने आती हैं. इसके बाद बीजेपी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधानसभा से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सांसद-विधायक (एमपी एमएलए) विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई और पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मुख्तार अंसारी के ऊपर लगे पांच मामलों में 11 गवाहों की गवाही हुई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा के बाद विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास किसी समुदाय का वोट बैंक नहीं है, इसलिए वह तेजस्वी यादव को बढ़ावा दे रहे हैं.

वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. डिंपल यादव यूपी के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं. हाल ही में हुए उप चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है. निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर डिंपल यादव ने हिंदी में शपथ ली.

कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।

गुजरात में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी सोमवार को नई सरकार का गठन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की रैली के स्थान के पास हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी अब और तेज होती जा रही है. दिल्ली की श्रीराम कॉलोनी में चुनाव प्रचार के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण और आम आदमी पार्टी की कचरा नीति के कारण दिल्ली के छोटे-छोटे वार्ड पाकिस्तान बन गए हैं.

एलोन मस्क के मलिकाना हक वाले सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपबल्किन पार्टी की एक और नेता मारजोरी टेलर ग्रीन का अकाउंट भी बहाल कर दिया है. प्रतिनिधि सभा की सदस्य ग्रीन का अकाउंट इस साल जनवरी में ट्विटर की कोविड-19 सूचना संबंधी नीति का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया गया था.