Browsing: नोटिस

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अनुराधा कुशवाहा की अदालत ने एक वकील हरि शंकर पांडे द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका में प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने ईडी के नोटिस पर पलटवार किया है। शनिवार को गोविंद सिंह ने मीडिया से कहा कि नोटिस में ना तो अपराध का ना ही कारण का उल्लेख है। हम ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

अमिताभ बच्चन की पुत्रवधू ऐश्वर्या बच्चन को हाल ही में नासिक के तहसीलदार ने जमीन का टैक्स जमा नहीं कराने पर सरकारी नोटिस भेजा। प्राप्त समाचारों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन के पास नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में लगभग 1 हेक्टेयर भूमि है, जिसका उन्होंने पिछले एक साल से टैक्स जमा नहीं करवाया है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए ऐश्वर्या राय का नाम आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनता रहता है. फिलहाल अभिनेत्री कोर्ट के नोटिस को लेकर सुर्खियों में हैं.

आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में उसके राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशित करवाने के लिए 163.62 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए ‘आप’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था, जिसके एक महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है.

ट्विटर का कंट्रोल एलन मस्क के हाथों में आने के बाद से ही कंपनी से हजारों कर्मचारियों की कटौती कर दी गई है. कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5500 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों में से करीब 4400 को नौकरी से निकाल दिया गया है.

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन के मवेशियों से टकराने के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने महाराष्ट्र के पालघर में रेल मार्ग से लगे गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी करना शुरू किया है. इसमें उनसे पटरी के पास आवारा पशुओं को नहीं जाने देने को कहा गया है.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि जिन कुलपतियों ने त्‍यागपत्र देने से इंकार किया है, उनके खिलाफ उन्होंने फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तिरुअनंतपुरम में राजभवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन कुलपतियों को जवाब देने के लिए अगले महीने की तीन तारीख से पहले का समय दिया गया है।

विदेश में बैठे किसी अपराधी या आतंकवादी के खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।
जिससे यह लगता है कि रेड नोटिस जारी हो गया, तो अब वह अपराधी निश्चित तौर पर गिरफ्तार हो ही जाएगा। लेकिन यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। इंटरपोल किसी देश को उस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।

राजस्थान के सियासी संकट में मंगलवार रात को कांग्रेस पार्टी की ओर से तीन नेताओं को नोटिस जारी किए जाने से हलचल पैदा हो गई। दिल्ली से जयपुर आए ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर कांग्रेस आलाकमान एक्शन मोड में है। अनुशासन समिति के राजस्थान कांग्रेस में हुए उपद्रव को गंभीर माना है। विधायक दल की बैठक से पहले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर हुई मीटिंग को सही नहीं माना और इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना।