शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तथा भव्य स्वागतBy Samagra BharatSeptember 6, 2022 बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तथा भव्य स्वागत किया गया। सुश्री हसीना चार दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया।