Browsing: पार्टी अध्यक्ष पद

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है, जिसके लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह आज गुरुवार को दिल्ली पहुंचेंगे और सेंट्रल एलेक्शन अथॉरिटी से नॉमिनेशन फॉर्म लेंगे. बताया गया कि इस संबंध में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं.

कांग्रेस ने आज गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. इसके मुताबिक चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को सात दिन के भीतर नामांकन दाखिल करना होगा. जारी अधिसूचना के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक दाखिल किया जा सकेगा. मतदान की तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है और परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.