Browsing: पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मंगलुरु में तकरीबन 3800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण और औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केंद्री मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 भारत की शिक्षा नीति को वैश्विक मानकों पर पुनर्स्थापित करेगी।

गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि बेकाबू कार श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गई।

NDA गठबंधन से टूटने के बाद से ही विपक्षी दलों में लगातार बयानबाजी का दौर जारी है. कल पीएम मोदी ने विपक्षी गुटों की गोलबंदी पर निशाना साधा था तो आज सीएम नीतीश ने उनका जवाब दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई है, वो क्या बोलता है, हम उस पर हम ध्यान नहीं देते है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचा नहीं रहे हैं. बल्कि जो इधर-उधर के राज्यों में लाने ले जाने का काम हो रहा है उसके बारे में सोचना चाहिए.

शुक्रवार को भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की कमीशनिंग के बाद पीएम मोदी ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ लक्ष्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया है। कोच्चि में समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आईएनएस विक्रांत की क्षमता और देश की अनूठी उपलब्धि की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को कोच्चि में कोच्चि मेट्रो और भारतीय रेलवे की 4500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले आज प्रधानमंत्री कोच्चि के कलाडी गांव स्थित श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र देखने गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम मिखाइल गोर्बाचेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं सदैव उनके सामाजिक- आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करने पर जोर देती रही है। साथ ही, केंद्र ने कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं। इनमें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम, एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की प्रगति को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 31 अगस्त को राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में चर्चा की।

जम्मू-कश्मीर के किश्‍तवाड़ से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं। देवांश यादव, डीसी, किश्तवाड़ ने बताया कि हादसे में एक छोटी बच्ची समेत 8 की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। मेडिकल टीम घायलों की तलाश कर रही है। हम आवश्यक मुआवजा प्रदान करेंगे और उनके इलाज का खर्च वहन करेंगे। किश्तवाड़ जिले के चत्रो इलाके में मंगलवार को एक यात्री कैब के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

देश के करोड़ों क‍िसानों के ल‍िए शुरू की गई पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 12वीं क‍िस्‍त का पैसा जल्‍द क‍िसानों के खाते में आने वाला है. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि यह क‍िस्‍त स‍ितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में लाभार्थ‍ियों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है. ऐसे में जरूरी है क‍ि आप ई-केवाईसी जरूर करा लें. केवाईसी कराने की आज अंत‍िम त‍िथ‍ि है. सरकार की तरफ से पहले से ही कहा जा रहा है क‍ि ज‍िनकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, उन्‍हें क‍िस्‍त का पैसा नहीं मि‍लेगा.