Browsing: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज दुनिया भर में फैले भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से कहा कि वे ब्रांड इंडिया के दूत बनें। अमेरिका में छह क्षेत्रों में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की शुरूआत करने के बाद वे सैन फ्रांसिसको में उपस्थितजनों को सम्बोधित कर रहे थे।

नई दिल्ली, 3सितंबर। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच सम्मेलन और भारत-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए 5 से 10 सितंबर 2022 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स की यात्रा पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को कहा कि मुंबई में सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (सीप्ज) में तैयार हो रहा मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) भवन एक उदाहरण बनना चाहिए कि सरकारी और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं भी समय का पालन करती हैं और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जा सकती हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को नई दिल्ली में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) की प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) के साथ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल को जोड़ने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओएनडीसी खरीदारों और विक्रेताओं को एक लोकतांत्रिक मंच पर एक साथ लाकर ओडीओपी का और विस्तार करने में मदद करेगा। वे आज नई दिल्ली में 300 से अधिक उत्पादों वाले ओडीओपी उपहार कैटलॉग और जीईएम पर ओडीओपी स्टोरफ्रंट का अनावरण करने के बाद उपस्थि‍त लोगों को संबोधित कर रहे थे।

पीयूष गोयल ने की गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस की प्रगति की समीक्षा, पोर्टल पर धोखाधड़ी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का दिया सुझाव

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को युवाओं से भारत को एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने और एक ऐसा देश बनाने में योगदान करने का आह्वान किया जहां समृद्धि प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने उनसे भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। गोयल नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘इंडिया@75: धोलावीरा टु नरेन्द्र मोदी’ को संबोधित कर रहे थे।

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में सभी मौजूदा प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण और मानचित्रण किया जाना चाहिए ताकि परीक्षण सुविधाओं का बेहतर उपयोग किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में “सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को वरीयता) आदेश, 2017” पर हितधारकों को जागरूक करने के लिए सम्मेलन का उद्घाटन किया।

कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुक्त व्यापार समझौतों को सफल बनाने में कपड़ा उद्योग बड़ी भूमिका निभाता है। दसवें एशियाई वस्त्र सम्मेलन ‘टेक्सॉन’ में मुख्य वक्तव्य देते हुये उन्होंने कहा कि विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते मोदी सरकार के एजेंडे में प्रमुख स्थान रखते हैं।