Browsing: पूर्वावलोकन
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर 6 जनवरी 2023 को आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली में वाई-20 शिखर सम्मेलन के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में वाई-20 की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च करेंगे। भारत पहली बार वाई-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
बेंगलुरु के बेंगलुरु पैलेस में शुक्रवार को भारत के प्रमुख ऊर्जा कार्यक्रम “इंडिया एनर्जी वीक 2023” (आईईडब्ल्यू 2023) के पहले संस्करण का पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री, श्री हरदीप एस पुरी ने इस पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में ‘इंट्रोस्पेक्शनः आर्म्ड फोर्सेस ट्राइब्यूनल’ (पूर्वावलोकनः सशस्त्र बल न्यायाधिकरण) विषय पर राष्ट्रीय विचार-गोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। विचार-गोष्ठी का आयोजन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (प्रमुख बेंच) बार एसोसियेशन, नई दिल्ली ने किया है।