Browsing: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली के कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन किया और दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित एक कार्यक्रम में भूमिहीन कैंप में पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के पंचमहल के जंबुघोड़ा में करीब 860 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित कीं और उनकी आधारशिला रखी।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन गुजरात के आदिवासी और जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री ने दिन में पहले मानगढ़ का दौरा किया तथा गोविंद गुरु और हजारों उन जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सी-295 विमान निर्माण संयंत्र का शिलान्यास किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत एयरोस्पेस उद्योग में तकनीकी और विनिर्माण संबंधी प्रगति को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र- निजी क्षेत्र में देश का पहला- का शिलान्यास किया। यह संयंत्र टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एस.ए, स्पेन के बीच सहयोग के माध्यम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए सी-295 विमान का निर्माण करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर को उनकी गुरु पूजा के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कतर राज्य के अमीर महामहिम अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की है और उन्हें दिवाली की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है।