Browsing: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से भी बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:45 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है, अब जल्द ही गुजरात की घोषणा भी होने वाली है। ऐसे में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के पास अपना किला बचाने की बड़ी चुनौती है। सूत्रों की मानें तो एक बार फिर गुजरात में भाजपा की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उठा ली है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि 2001 के भूकंप में जान गँवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लोग भुज में स्मृति वन की यात्रा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शुक्रवार को गुवाहाटी से मेंदीपाथर-गुवाहाटी-शोखुवी स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
वित्तीय समावेशन को और ज्यादा व्यापक बनाने के एक अन्य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट करेंगे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर बढ़ाने, मेक इन इंडिया के विस्तार, विरासत को सहेजने व भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले आज, प्रधानमंत्री ने अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करते हुए उसे झंडी दिखाकर रवाना किया।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.