Browsing: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. एच.वी. हांडे की ताकत और जुनून की सराहना की है, जिन्होंने अपने ट्वीट में 75 साल पुराने अखबार को दिखाया था, जिसमें आजादी की घोषणा की गयी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ एचवी हांडे जी जैसे लोग उल्लेखनीय व्यक्ति हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया . इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई. अब वह देश को संबोधित कर रहें हैं. लाल किले के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। उन्होंने बताया कि कैसे तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को नवनियुक्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से मुलाकात की।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथी संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने पिछले 8 वर्षों में हाथियों के लिए संरक्षित क्षेत्रों की संख्या में हुई वृद्धि पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह भावना देश की एकता और अखंडता की प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सूरत में आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित किया। उन्होंने सभी को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि कुछ ही दिनों में भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है।

विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (2जी) इथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

बिहार में आठवीं दफा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बताने की कोशिश की कि आखिर क्यों उन्होंने राजद का हाथ थामा। अपनी सफाई के साथ-साथ वह पीएम मोदी को निशाना बनाते भी दिखे। उन्होंने मीडिया को कहा कि 2014 में जो आए, क्या वो 2024 के आगे तक रह पाएँगे या नहीं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि विश्व अब भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है। वह आज नई दिल्ली में व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।