Browsing: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर रविवार को कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति महामहिम अजाली असौमानी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शमिल होने वाले सदस्य देशों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने रेखांकित किया कि वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में चल रहे प्रयासों में एक ऐतिहासिक क्षण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह साझा सहयोग आकांक्षाओं एवं सपनों की यात्रा को विस्तार प्रदान करते हुए सहयोग, नवाचार व साझा प्रगति का प्रतीक बनने का भरोसा देता करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन की घोषणा को अपनाए जाने की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने जी20 के सभी सदस्यों के समर्थन और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुख्य सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन से इतर शनिवार को सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ मिलकर वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में जी – 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में हैं।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.