Browsing: प्रमुख भूमिका
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ट्रैश टू ट्रेजर हैकथॉन, ‘धरती करे पुकार’, यूथ कॉन्क्लेव और इंटर-स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की।
स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को लखपति दीदी (एक लाख रुपये या उससे अधिक वार्षिक आय वाली महिलाएं) बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अंतर्गत आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए गरीब ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल कर्मियों को तैयार करने में सहयोग देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वस्त्र व वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विश्व मानक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानक नए पेटेंट हैं और जो मानकों, नियंत्रण बाजारों, कीमतों, प्रक्रियाओं, विनिर्माण व नवाचारों को नियंत्रित करते हैं।
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकों से एक नया पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के लिए नागरिक सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 के अनुरूप एक सशक्त राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 3जुलाई। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आईआईटी हैदराबाद में अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और…
समग्र समाचार सेवा कोलकता, 23जून। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बंगाल सफारी नॉर्थ…