Browsing: बच्चे की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट राजौरी के ढांगरी में हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई है। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के डांगरी गांव में IED विस्फोट में एक बच्चे की मौत हुई और चार अन्य घायल हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सांसद की कार से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई. कार ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बस्ती जिले के हरदिया पेट्रोल पंप के पास भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की एसयूवी से कुचलकर दूसरी कक्षा के छात्र अभिषेक राजभर की मौत हो गई, घायल होने के बाद बच्चे को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.