Browsing: बाल अपराध

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘द हिंदू’ में 14 सितंबर 2022 को प्रकाशित शीर्षक “सेंटर हैंगिंग अप ऑन 1098; चिल्ड्रन विल हैव टू कॉल 112” को शरारती, दुर्भावनापूर्ण और तथ्यों के विपरीत पाया है। रिपोर्ट के शीर्षक और इसकी विषय-सामग्री को मंत्रालय से तथ्यात्मक स्थिति के सत्यापन के बिना, आम जनता को गुमराह करने और भ्रम पैदा करने के इरादे से प्रकाशित किया गया है, जो कि लेख में बताई गई बातों के विपरीत है।