Browsing: बीजेपी

200 करोड़ की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उस पर केजरीवाल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है. सुकेश मीडिया के सामने ये कहे कि पहले जो भी पत्र उसने लिखे थे, वे बीजेपी के दबाव में आकर लिखे थे.

पठान फिल्म में भगवा रंग के विकनी ड्रेस को लेकर लगातार विवाद का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं से फिल्म के बॉयकॉट की अपील की है।

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी तैयारियों में जुटी हुईं है. इन्हीं चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम फैसला लेते हुए 3 जिलों के

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पिछली बीजेपी सरकार द्वारा दिए गए सभी सेवा विस्तार या पुनर्नियोजन को समाप्त करने का निर्देश दिया. इसके साथ-साथ इस साल 1 अप्रैल से पिछले मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करने की भी घोषणा की.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने राज्यसभा में सोमवार को दावा किया कि 2,000 रुपये के नोटों का आपराधिक गतिविधियों व अवैध व्यापार में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है, लिहाजा सरकार को इसे चरणबद्ध तरीके से बंद कर देना चाहि. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के सुशील कुमार मोदी ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीट पर विजेता घोषित होकर न सिर्फ ऐतिहासिक जीत दर्ज की, बल्कि बड़े अंतर से अच्छी-खासी संख्या में सीट हासिल कर कुछ और रिकॉर्ड भी तोड़े. घाटलोडिया और चोरयासी दो सीट पर जीत का अंतर दो लाख के करीब रहा.

पाटन जिले की चारों विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार किरीतकुमार पटेल ने बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजुलबेन देसाई को बड़े अंतर से हरा दिया है. बीजेपी को यहां पर 86 हजार से ज्यादा वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही.

हिमाचल प्रदेश की सबसे अहम सीटों में से एक श्री रेणुकाजी पर कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. दोनों उम्मीदवारों के बीच का मुकाबला शुरुआत से ही काफी नजदीकी रहा. बीजेपी के रंधीर शर्मा ने यहां कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को शिकस्त दी.

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में एक बार फिर ‘कमल’ खिला है. आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 156 सीटें आती दिख रही हैं. राज्य में BJP 139 सीटें जीत चुकी हैं और 17 पर आगे चल रही हैं.

आकाश सक्सेना हनी ने आजम खान का खेल बिगाड़ दिया है। रामपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने आजम खान के उम्मीदवार मोहम्मद असिम रजा को हरा दिया है। यह सीट काफी उलटफेर वाले परिणामों के रूप में दिनभर चर्चा में रही पहले दो चरणों में भाजपा के आकाश सक्सेना आगे बढ़ते दिखे। तीसरे चरण में असिम रजा ने बढ़त बना ली।