Browsing: बीजेपी
गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इसमें पार्टी ने अगले पांच वर्षों में 20 लाख रोजगार सृजित करने का वादा किया है. घोषणापत्र में पार्टी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति की सिफारिशों की सभी सिफारिशों को लागू करने का भी वादा किया है.
बीजेपी ने जारी किया जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो, सस्पेंडेड जेल SP भी हाजिरी लगाते दिखे
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कुछ और वीडियो पेश किए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि जेल के एसपी रात 8 बजे जैन से मुलाकात करने पहुंचे हैं.
एमसीडी में चौथी बार सत्ता हासिल करने का मसौदा भाजपा ने जारी कर दिया है। एमसीडी में सरकार आने की सूरत में 12 मसलों पर काम करने का भाजपा ने वायदा किया है। इसके जरिए पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं के साथ महिलाओं, झुग्गी बस्तियों के निवासियों, रेहड़ी पटरी वालों, व्यापारियों, युवाओं को लुभाने वाली घोषणा की है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के करीबियों में गिने जाने वाले नरेंद्र सलूजा ने भाजपा का दामन थाम लिया है. सलूजा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक सहित मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी ने आप के खिलाफ एक और दांव चल दिया है. बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए आरोप लगाया कि एमसीडी चुनाव में टिकट के नाम पर सौदेबाजी की जा रही है.
कर्नाटक की कांग्रेस इकाई ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर वोटर आईडी घोटाले का आरोप लगाया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु के आयुक्त प्रताप रेड्डी से मुलाकात की और घोटाले के संबंध में बोम्मई और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों समेत पार्टी के छह नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया. पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कल (गुरुवार) नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था.
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि के खिलाफ दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी सांसद ने आईपीसी और एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत अखिल गिरि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध दिल्ली पुलिस से किया है.
बीजेपी की दिल्ली इकाई ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी ने एक बयान में कहा कि इन उम्मीदवारों में 126 महिलाएं, तीन मुस्लिम, सात सिख और नौ पूर्व महापौर शामिल हैं. इसने कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी.
आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना ‘वचन पत्र’ जारी किया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता आशीष सूद ने यह वचन पत्र जारी किया है. वचन पत्र में भाजपा ने कहा है कि दिल्लीवासियों को साफ पानी देना उनकी प्राथमिकता है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.