Browsing: बेंगलुरु
भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। यह फोरम जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और भारत द्वारा आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लायेगा।
बेंगलुरु में बाहरी रिंग रोड पर नागवारा के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो खंभा गिरने से मंगलवार सुबह एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पिलर गिरने की जांच कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है.
बेंगलुरु के बेंगलुरु पैलेस में शुक्रवार को भारत के प्रमुख ऊर्जा कार्यक्रम “इंडिया एनर्जी वीक 2023” (आईईडब्ल्यू 2023) के पहले संस्करण का पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री, श्री हरदीप एस पुरी ने इस पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जी-20 वित्त और केंद्रीय बैंकों के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक 13-15 दिसंबर 2022 के दौरान बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। यह बैठक, जो भारतीय जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत वित्त ट्रैक एजेंडे पर चर्चा की शुरुआत को रेखांकित करेगी, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पवित्र जल चढ़ाया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी बातचीत की, जहां उन्हें टर्मिनल-2 बिल्डिंग के मॉडल के संबंध जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने वहां स्थित अनुभव केंद्र की सुविधा का भी निरीक्षण किया और हवाई अड्डे के टर्निमल-2 के भीतरी रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां टर्मिनल-2 के बारे में एक लघु फिल्म भी देखी।
बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है।
जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संगठन जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी कर्नाटक के बेंगलुरु में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2022 तक राष्ट्रीय ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव प्रारंभ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (अवकाश प्राप्त) वी.के. सिंह ने लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और गोवा के लिए एयर एशिया की सीधी उडानों का आज उद्घाटन किया।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 14जुलाई। आयकर विभाग ने 6 जुलाई 2022 को बेंगलुरु स्थित एक प्रमुख फार्मास्युटिकल ग्रुप पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस…
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.