Browsing: बोल

बीते कुछ वर्षों से ‘मोदी को सत्ता से हटाना है’— नारा विपक्षी दलों के लबों पर है। चाहे स्वतंत्र भारत में 55 वर्षों तक शासन कर चुकी कांग्रेस हो, इससे टूटकर बनी तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) हो या फिर समाजवादी पार्टी (सपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) इत्यादि— यह सभी कैसे भी सत्तारुढ़ दल भाजपा को पराजित करना चाहते है।