Browsing: भाजपा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दूसरे दिन प्रेस को संबोधित किया। जिसमें शुरुआत में उन्होंने कहा कि कल बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ था। उन्होने बताया कि पहली पारी में सामाजिक-आर्थिक संकल्प पत्र अभी पारित हो रहा है।

पंजाब कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मनप्रीत सिंह बादल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित विभिन्न नेताओं की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है, मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया.

बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत में भारतीय जनपा पार्टी की विचारधारा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की रीति-नीति से प्रभावित होकर 500 से ज्‍यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ”सदा भ्रमित” रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सीमा पर तनाव पर उनकी हाल की टिप्पणी को लेकर भारत चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक पहुंच रहे हैं। शाह रात 10.20 बजे बेंगलुरु के येलहंका एयर बेस पर पहुंचेंगे। मांड्या विश्वविद्यालय ने शाह के दौरे की पृष्ठभूमि में दो दिन के अवकाश की घोषणा की है। वह 30 दिसंबर को मांड्या विश्वविद्यालय मैदान में जन स्पंदन यात्रा सम्मेलन में भाग लेंगे।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद हो गया है. खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है. जानकारी के मुताबिक खुर्शीद ने कहा- भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक समारोह के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी हेट स्पीच का एक स्पष्ट उदाहरण है। रमेश ने कहा कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।