Browsing: भारतीय सेना

भारतीय सेना स्वदेशी विकास के माध्यम से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को लाने वाले “मेक प्रोजेक्ट्स” को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। फिलहाल जारी परियोजनाओं को और बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने अब पांच मेक II परियोजनाओं के परियोजना स्वीकृति आदेश (पीएसओ) को मंजूरी दे दी है।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में आज बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एएनआई ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई.

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रखवाली अरुणाचल प्रदेश में इन्फैंट्री बटालियनों के हाथों में है। अब इनकी लड़ाकू धार को और तेज करने की तैयारी है। इसके लिए इन्हें नए हथियारों से लैस किया जाएगा जिसमें लाइट मशीन गन, असॉल्ट राइफल, रॉकेट लॉन्चर, मानव रहित हवाई वाहन, ऑल-टेरियन वेहिकल्स और हाई-टेक सर्विलांस गियर शामिल हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने ओडीशा तट के निकट एकीकृत परीक्षण क्षेत्र, चांदीपुर से क्विक रियक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल प्रणाली की छह उड़ानों का सफल परीक्षण किया है। ये उड़ान परीक्षण भारतीय सेना द्वारा किये जाने वाले मूल्यांकन परीक्षण का हिस्सा हैं।

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने करगिल में सोमवार को अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन (सीआरएस) 90.8 मेगाहर्ट्ज का उद्धाटन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने उत्‍तरी सिक्किम के युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्‍चों समेत 74 पर्यटकों को बचाया है। रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि यहां हुए भूस्‍ख्‍लन में अब तक किसी की जान नहीं गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी, एवीएसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, पश्चिमी कमान ने 25 अगस्त 2022 को दिल्ली कैंट में वृषभ सैनिक आरामग्रह का उद्घाटन किया। यह सुविधा अपनी तरह की पहली है क्योंकि इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) एक समान मूल्य अवसंरचना परियोजना के रूप में भारतीय सेना के सहयोग से किया गया है। इस मौके पर डीएमआरसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मणिपुर में मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (दक्षिण) का दौरा किया और रेड शील्ड तथा असम राइफल्स के सैनिकों से बातचीत की। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जीओसी-इन-ईस्टर्न कमांड ले.जन. आरपी कालिता और जीओसी स्पियर कोर के ले.जन. आरसी तिवारी सहित सेना तथा असम राइफल्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 19जुलाई। भारत चीन बॉर्डर पर फिर से तनाव का माहौल बनता जा रहा है. चीनी सेना ने पैंगोंग झील पर सैन्य…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 19जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एनआईआईओ (नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन) सेमिनार ‘स्वावलंबन’ को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते…