Browsing: भारत जोड़ो यात्रा
बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 60वें दिन तेलंगाना में रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने भी भागीदारी की.
कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में गैर-भाजपाई सरकार देगी। पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जाने के बाद यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का आज तेलंगाना में चौथा दिन है. शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर कस्बे के धर्मपुर से फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई और 10 बजे करीब पदयात्रा येनुगोंडा पहुंची थी.
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के साथ अपने परिवार के जुड़ाव को याद करते हुए कर्नाटक के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 22वें दिन मलप्पुरम के नीलांबुर के चुंगथारा से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू करते हैं। यात्रा, जो आज केरल चरण को पूरा कर रही है, लगभग 8.6 किमी की दूरी तय करने के बाद वाझिकदावु में सीकेएचएस मणिमूली में एक विराम लेगी। यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी कार से
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ी यात्रा सफल होती है तो पार्टी गुजरात से अरुणाचल प्रदेश की एक और यात्रा शुरू करेगी।
केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में आज सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत की. पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है. राहुल गांधी ने यहां ‘विवेकानंद पॉलिटेक्निक’ से 118 अन्य “भारत यात्रियों ” और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की.
कांग्रेस के प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस् थान में प्रवेश के बाद लगभग 21 दिन राज् य से होकर गुजरेगी। पार्टी के प्रदेश अध् यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।