Browsing: भारत

भारत की जी-20 अध्यक्षता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करने के लिये पांच दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में देशभर के राजनैतिक नेतृत्व ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के प्रति अपना समर्थन देने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन को धन्यवाद दिया है।

यूरोपीय संघ-भारत प्रतियोगिता सप्ताह के 5वें संस्करण का उद्घाटन सोमवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) मुख्यालय में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. संगीता वर्मा और भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के उप-प्रमुख श्री सेप्पो नुरमी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता सप्ताह 5 से 7 दिसंबर 2022 के दौरान आयोजित किया जा रहा है।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी की 4 से 7 दिसंबर 2022 तक निर्धारित पहली शेरपा बैठक में कल उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय शेरपाओं, उनके प्रतिनिधिमंडलों और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का स्वागत किया गया।

केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बताते हुए यह दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत अरब अमीरात (यूएई) के साथ अपने अंतरिक्ष सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इच्छुक है।

भारत की जी-20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक का आज, 04 दिसंबर 2022 को राजस्थान के उदयपुर में शुभारंभ हुआ। मीडिया के साथ वार्तालाप और परस्पर संवाद की एक श्रृंखला और 2030 एजेंडे के मध्य में बदलती जिन्दगी पर: कैस्केडिंग और विविध संकटों के युग में सतत विकास लक्ष्यों की त्वरित उपलब्धि विषय एक साइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ऐसा कौन सा व्यक्तित्व है, जो भारत की पहचान को परिभाषित कर सकता है?— वह, जिसने इस देश की मूल बहुलतावादी संस्कृति को ध्वस्त किया हो या फिर वे, जिन्होंने उसकी रक्षा में अपने प्राण आहुत कर दिए। यह चर्चा ‘पूर्वोत्तर के शिवाजी’ नाम से प्रसिद्ध, असम के अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 400वीं जयंती पर दिल्ली में 23-25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के कारण प्रासंगिक है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे सक्रिय और नवोन्मेषी बनें, नई तकनीक को अपनाएं, मजबूत नेटवर्क बनाएं और देश के विकास इंजन के रूप में स्वयं को कुशल, उन्नत कुशल व पुनःकुशल बनायें; क्योंकि भारत, दुनिया का विकास इंजन है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा है कि नौसेना का उद्देश्‍य पूरी तरह से स्‍वदेशीकरण का है, जिससे देश आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ सके। नौसेना दिवस से पहले आज एक संवाददाता सम्‍मेलन में एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि नौसेना के पास स्‍वदेशी तकनीकी के विकास सहित प्रमुख परियोजनाओं के लिए पर्याप्‍त बजट है।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं इसे अपने साथ रखता हूं। भारतीय-अमेरिकी पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 50 वर्षीय पिचाई को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।