Browsing: भारत
फोर्ब्स ने जारी की भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर बरकरार
फोर्ब्स 2022 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी हो गई है. सूची के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति 25 अरब डॉलर बढ़कर 800 अरब डॉलर हो गई है. शेयर बाजार में एक साल पहले की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद रकम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट शिल्पकारों को शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आज कहा कि हमारे शिल्पकार विश्व के समक्ष भारत की विरासत को प्रदर्शित करने वाले दूत और हमारी संस्कृति के प्रकाश स्तंभ हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन वस्त्र मंत्रालय ने किया।
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-2022’ आज 28 नवम्बर को मलेशिया के क्लांग स्थित पुलाई में शुरू हुआ जो 12 दिसम्बर, 2022 तक चलेगा। हरिमऊ शक्ति अभ्यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।
खादी इंडिया पैवेलियन में प्रदर्शित प्रीमियम खादी वस्त्रों, ग्रामीण परिवेश में खादी कारीगरों द्वारा उत्पादित ग्राम उद्योग उत्पादों; पश्चिम बंगाल की मलमल खादी, जम्मू और कश्मीर की पश्मीना, गुजरात से पटोला रेशम, बनारसी रेशम, भागलपुरी रेशम, पंजाब की फुलकारी, आंध्र प्रदेश की कलमकारी और कई अन्य प्रकार के सूती, रेशम और ऊनी उत्पादों में मेहमानों ने रूचि दिखाई और खरीदारी की और इससे खादी इंडिया पवेलियन ने 12.06 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।
”ऑस्ट्रा हिन्द–22” द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में आयोजित होने वाला है। ऑस्ट्रा हिन्द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।
चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट तथा सिंडीकेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने कहा है कि भारत का संविधान दुनिया के संविधानों में सबसे श्रेष्ठ संविधान है जो कि देश को किसी भी परिस्थितियों से निकाल कर उसे और अधिक सक्षम बनाने में सहायक है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार’ के मंत्र के आधार पर एक नए शासन मॉडल को लागू करने की परिकल्पना की गई है जिससे प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित ‘इज ऑफ गवर्नेंस’ की प्राप्ति की जा सके।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-भूटान उपग्रह सही मायनों में भूटान के लोगों के साथ हमारे विशेष संबंधों का प्रमाण है। श्री मोदी ने संयुक्त रूप से विकसित इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार विभाग (डीआईटीटी) भूटान और इसरो की सराहना की है।
भारतीय खिलाड़ियों ने यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला एकल, मिश्रित युगल, युगल और टीम प्रतिस्पर्धा में जीत प्राप्त की है। इसका आयोजन रेलवे खेल संवर्द्धन बोर्ड के अधीन उत्तर पश्चिमी रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 21 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक जयपुर में किया गया था।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.