Browsing: भारत

आधुनिक परिवार नियोजन तरीकों तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए देश के प्रयासों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और मान्यता के रूप में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में ‘कंट्री श्रेणी’ में परिवार नियोजन नेतृत्व में उत्कृष्टता (ईएएक्ससीईएलएल) पुरस्कार-2022 हासिल किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी रॉकेट, विक्रम-सबऑर्बिटल के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और इन-स्पेस को बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मजबूत एवं आत्मनिर्भर ‘न्‍यू इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नई तकनीकों को विकसित करने और कंपनियों, अनुसंधान प्रतिष्ठानों तथा स्टार्ट-अप की स्थापना करने का आह्वान किया है।

अमरीका के नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो 17-21 नवंबर 2022 तक पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आये हुए हैं। इस दौरान वे नई दिल्ली में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार और भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने प्रसारण सामग्री के संबंध में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के भीतर किसी प्रकार के स्व-नियमन की अपील की। उन्होंने आज नई दिल्ली में 11वें सीआईआई बिग पिक्चर समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने भारत में 2023 में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर आज एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कौशल विकास और एमईआईटीवाई राज्‍य मंत्री श्री राजीव चन्‍द्रशेखर, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी ने बुद्धवार को कहा कि एलपीजी संयुक्त राष्ट्र के कई सतत विकास वाले लक्ष्यों को प्रभावी रूप से पूरा कर सकता है जैसे कि बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण (उज्ज्वला योजना), लैंगिक समानता (सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के माध्यम से गांवों में महिला सशक्तिकरण – उज्ज्वला), किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, उद्योग, नवाचार और आधारभूत संरचना (आरएलपीजी/ आरडीएमई), जलवायु कार्रवाई आदि।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि कपंनी जल्द भारत के लिए अपनी सबसे सस्ती टेस्ला कार लॉन्च करेगी। एलन मस्क ने इंडोनेशिया में चल रहे G20 समिट को संबोधित करते यह बात कही। मस्क ने कहा कि हमें लगता है कि कंपनी को सस्ते और किफायती व्हीकल्स बनाने से ज्यादा फायदा होगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रेडमार्क उल्लंघन के एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान अमेजन इंडिया को पाकिस्तान निर्मित रूह अफजा को बेचने से रोक दिया है. हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लैबोरेटरीज इंडिया (हमदर्द दवाखाना) ने हाईकोर्ट के समक्ष एक आवेदन दिया था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि वह अमेजन इंडिया को अपने मंच पर पाकिस्तान निर्मित रूह अफजा को बेचने से रोके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत गरीबी के खिलाफ जंग में तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. पीएम मोदी ने ‘बेंगलुरु टेक समिट’ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि भारत को अब लालफीताशाही के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि इसकी पहचान निवेशकों को हर तरह की सुविधा देने वाले देश के रूप में है.