Browsing: भारत
ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे, इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात करेंगे और ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
जम्मू-कश्मीर पर भारत के कब्जे के 75 साल पूरे होने पर मुस्लिम संगठन ओआईसी ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है। ओआईसी ने कहा है कि भारत जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करे. संगठन ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी स्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हम वैश्विक स्वास्थ्य की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हम आने वाली पीढ़ियों के रहने के लिए एक बेहतर और स्वस्थ ग्रह छोड़कर जाएं।”
संसाधनों के व्यापक प्रबंधन के जरिए अतिप्राचीन तटीय और समुद्री पारिस्थितिकीय तंत्र के रक्षण और संरक्षण की भारत की प्रतिबद्धता की एक बार फिर से सराहना करते हुए लक्षद्वीप स्थित उसके दो नए समुद्र तटों – मिनिकॉय थुंडी तट और कदमत तट को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल “ब्लू फ्लैग” प्रदान किया गया है।
खान मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न श्रेणी- I पीएसयू (अनुसूची ए) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को 74.20 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है, जो दीपम दिशानिर्देशों के अनुपालन में कर के बाद लाभ (पीएटी) का 30.01 प्रतिशत है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि नए मतदाता इंडिया@2047 को परिभाषित करेंगे और अपने युवाकाल वाले इन वर्षों में उनके पास अपनी ओर से सेंचुरी इंडिया के निर्माण में योगदान करने का विशेष अवसर है, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है।
धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के संगीत वाद्ययंत्रों के निर्यात में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान भारत का संगीत वाद्ययंत्रों का निर्यात 2013 की इसी अवधि की तुलना में 3.5 गुना से अधिक हो गया।
कृषि एवं वानिकी के संबंध में 7वीं आसियान–भारत मंत्रीस्तरीय बैठक (एआईएमएमएएफ) आज वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। बैठक की सह अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की। बैठक में ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पी डी आर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के कृषि मंत्रियों ने भी भाग लिया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को उचित शिक्षा और सोच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत फिर से “विश्व गुरु” बनने की राह पर है।
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए हैं. सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी के ऋषि सुनक को अपना नेता चुनने के बाद मंगलवार को किंग चार्ल्स उन्हें औपचारिक रूप से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर देंगे. ब्रिटेन में ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की खबर से एक तरफ जहां खुशी की लहर है वहीं इस बीच सियासत गर्माती जा रही है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.