Browsing: भारत

भारत सरकार ने विकासशील अर्थव्यवस्था को कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से बचाते हुए वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। वर्तमान में, हमारे देश में हर दिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और यह भी तीन प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा अटैशे (डीए) आपसी रक्षा सहयोग के लिए भारत और मित्र विदेशी देशों के बीच सेतु है, उन्होंने उनसे आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने और भारतीय रक्षा उत्पादन क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी दोनों, में हो रहे तकनीकी नवाचारों को समझने का आग्रह किया ताकि इन्हें अपने प्रत्यायन देशों में प्रदर्शित किया जा सके और बढ़ावा दिया जा सके।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने  पणजी में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) और आरोग्य एक्सपो के लिए कर्टन रेजर का उद्घाटन किया। यह आयोजन 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गोवा में होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित चार-दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 5000 आयुर्वेद हितधारकों-उद्योग जगत के दिग्गजों, चिकित्सकों, पारंपरिक चिकित्सकों, शिक्षाविदों, छात्रों, दवा निर्माताओं, औषधीय पौधों के उत्पादकों के साथ-साथ विश्व भर के मार्केटिंग रणनीतिकार भाग लेंगे।

दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 74 रन से हराकर महिला एशिया कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत के दिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड टीम मात्र 74 रन पर ढेर हो गई.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय “विश्व डोपिंग रोधी संस्था-वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा किया जा रहा है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा एकेडमिक ईयर 2023-23 से भारत को विश्वगुरु कैसे बनाए इसकी पढ़ाई कराई जाएगी. इस बाबत अंडर ग्रेजुएट यानी यूजी कोर्स की शुरुआत की जाएगी. जहां छात्रों को बताया जाएगा कि भारत को विश्वगुरु कैसे बना सकते हैं. बता दें कि यह कोर्स 4 वर्षीय होगा.

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने कहा है कि अगले 2 दशकों में वैश्विक ऊर्जा मांग वृद्धि का 25 प्रतिशत भारत से उत्पन्न होगा। ह्यूस्टन, टेक्सस में “भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अवसर” पर एक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा रणनीति अंतर्राष्ट्रीय स्तर से लेकर हरित परिवर्तन और सभी के लिए ऊर्जा की उपलब्धता, वहनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धताओं के प्रति सचेत है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक ग्राहम रीड का मानना है कि 36वें राष्ट्रीय खेल सही समय पर आयोजित किए गए हैं और इससे वर्ष 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास और अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी का आह्वान किया। यह देखते हुए कि भारत में हेल्थ केयर की मांग बड़े पैमाने और विविधता भरी है, उन्होंने “यूनिवर्सल हेल्थ केयर के सामूहिक सपने” को साकार करने के लिए सभी हितधारकों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया।