Browsing: भारत

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 8,586 नए मामलों की पुष्टि हुई है. ये लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण के मामले दस हजार कम दर्ज किए गए हैं. नए मामलों के साथ अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,57,546 हो गई है. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या घटकर 96,506 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को सिडनी में विभिन्न स्कूलों, उच्च शिक्षण एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया। प्रधान शिक्षा, अनुसंधान और कौशल प्रशिक्षण में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

भारत में रविवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,48,960 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 97,648 रह गई है.

भारत ने शार्दुल ठाकुर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन (43 रन) और शिखर धवन (33 रन) के योगदानों की बदौलत ज़िम्बाब्वे को दूसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को पांच विकेट से मात देकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘‘समानता, न्याय और आपसी सम्मान’’ के सिद्धांतों और कश्मीर मुद्दे के समाधान के आधार पर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की इच्छा व्यक्त की है. पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार से आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ‘‘सहायक भूमिका’’ निभाने का भी आग्रह किया.

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से आसान जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए एशिया कप से पहले अपने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने का सुनहरा अवसर है.

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज हाइड्रोजन सेंसिंग और विश्लेषण प्रौद्योगिकी के स्वदेश में विकास के लिए महाराष्ट्र से एक हाइड्रोजन स्टार्टअप को 3.29 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

भारत vs जिम्‍बाब्‍वे, वनडे सीरीज: नौवें विकेट के लिए बनी अर्धशतकीय साझदारी, भारत ने मेजबान टीम को 189 रन पर किया ऑलआउट

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने आज कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी का एक बयान देखकर हम स्तब्ध हैं। पुरी ने रोहिंग्याओं को शरणार्थी बताया और उन्हें दिल्ली के बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित करने की बात कही।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में 150 बेड के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर व मॉम्स आई.वी.ऍफ़. सेंटर का उद्घाटन किया।