Browsing: भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ शनिवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए, उन्होंने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों से हराया।

भारतीय कुश्ती दल ने खासा असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 6 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली में दूरदर्शन के ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ सीरियल का शुभारंभ व स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कोनेरू हम्पी के मामल्लापुरम, तमिलनाडु में चल रहे 44वें शतरंज ओलम्पियाड में बुधवार को महिलाओं के सर्किट की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक नाना डेजाग्निडेज को मात देने के साथ भारत ए ने महिलाओं के वर्ग के छठे राउंड में तीसरी वरीयता प्राप्त जॉर्जिया पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की है।

राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के छठे दिन भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। लवप्रीत सिंह के कांस्य पदक के बाद, जुडोका तूलिका मान ने 78+ किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने पुरुषों के +109 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में भारत का पहला कांस्य पदक जीतकर एथलेटिक्स में

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 4अगस्त। राज्यसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2022 पारित किया। विधेयक, 17 दिसंबर, 2021 को लोकसभा में पेश किया गया…

भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 355 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्‍या बढ़कर अब 14 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,

भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के पांचवें दिन 4 पदक जीते। वीमंस फोर टीम द्वारा लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज घोषणा की कि भारत ने एक अहम पड़ाव हासिल कर लिया है, जिसके मद्देनजर देश में 75 हजार से अधिक स्टार्ट-अप्स को मान्य किया गया है।