Browsing: भारत

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत सरकार के लिए प्रमुख मानव संसाधन केंद्र के रूप में डीओपीटी तेजी से उभर रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा में श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में दर्शन एवं मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। श्री अमित शाह मेहसाणा के पिल्वई स्थित शेठ जी.सी. हाई स्कूल के 95 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को संबोधित किया।

व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीय व सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के आधुनिकीकरण तथा औद्योगिक सहयोग पर भारत रूस कार्य समूह का 9वां सत्र 23 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गुरूवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टी-20 विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की और उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट बीएफ.7 (BF.7) के तीन मामले भारत में भी सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना रैमोंडो तथा आईपीईएफ के अन्य साझीदार देशों के साथ समृद्धि के लिए भारत- प्रशांत आर्थिक संरचना ( आईपीईएफ ) के लिए आर्थिक लाभों पर वर्चुअल मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।

पाकिस्तान दुनिया में आतंकियों का गढ़ है, इसलिए जब दुनिया के किसी देश को लड़ाकों की जरूरत होती है तो वह पाकिस्तान की ओर देखता है. जहां भारत से इंजीनियर-डॉक्टर विदेशों में जाते हैं, उसी तरह पाकिस्तान में तैयार हुए आतंकी और लड़ाके दूसरे देशों में जाते हैं.

लोकप्रिय फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने जिन भैरव सिंह का किरदार निभाया है, उनका आज निधन हो गया. भैरों सिंह राठौड़ 81 साल के थे. सुनील शेट्टी का वो किरदार भैरों सिंह राठौड़ असली ज़िन्दगी से लिया गया था. भैरों सिंह राठौड़ ने राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था.