Browsing: भोपाल

भारतीय रेलवे के भोपाल रेलवे स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए 4-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। मानक खाद्य भंडारण और स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने वाले रेलवे स्टेशनों को एफएसएसएआई द्वारा यह प्रमाणीकरण प्रदान किया जाता है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार देर रात एक टैंक से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में‘कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं की भूमिका’पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सहकारिता राज्यमंत्री श्री बी एल वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भोपाल कैंपस का भूमिपूजन किया। श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस के आवासीय व प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए जबकि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्‍यम से बैठक में शामिल हुए।

समग्र समाचार सेवा भोपाल, 9जून। मध्य प्रदेश के स्थानीय चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ेगी. असदुद्दीन ओवैसी ने आज गुरुवार को यह…

समग्र समाचार सेवा भोपाल, 6 फरवरी। राज्यपाल सुश्री उइके ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल से भोपाल में भेंट की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भोपाल प्रवास…