Browsing: भ्रष्टाचारियों
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज वार्ड नंबर वार्ड संख्या 86 ईस्ट पटेल नगर, 139 नारायणा, 48 गुरु हरकिशन नगर, 50 मंगोलपुरी बी और 87 रंजीत नगर में मेगा रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों को केजरीवाल को खुला संरक्षण देने वाला बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह केवल उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं और एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे रहे हैं, लेकिन कुछ दल इस पर हंगामा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि जे.पी. नारायण ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक आंदोलन चलाया था।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में जैसे माफिया राज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है. अब उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू होगी. भ्रष्टाचारी कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस के साथ उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा. मुख्यमंत्री योगी वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे.