Browsing: मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय, उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय की विभिन्‍न योजनाओं के मेल से ”सहकारिता के क्षेत्र में विश्‍व की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना“ के लिए एक अंतर-मंत्रालयीय समिति (आईएमसी) के गठन और सशक्‍तिकरण को मंज़ूरी प्रदान की।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 17 मई 2023 को कर्नाटक के कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने 18 मई को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के विदेशी कोच क्रमशः पिएरो गेंगा और एन्नियो फाल्को के अंतर्गत इटली में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा ने आज केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार) पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के साथ नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात की और उनके साथ क्षेत्र में विकास से संबंधित अन्य कई मुद्दों के साथ-साथ लद्दाख में स्थापित होने वाले भारत के पहले नाइट स्काई अभयारण्य की प्रगति के बारे में विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवा में पुनर्नियोजित होने पर मिलने वाले मासिक समेकित पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी को भी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह निर्णय हमारे किसान भाइयों एवं बहनों के जीवन को और आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय वायु सेना के लिए 6,828.36 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। विमान की आपूर्ति छह वर्ष की अवधि में की जाएगी।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक जी अशोक कुमार की अध्यक्षता में एनएमसीजी कार्यकारी समिति की 47वीं बैठक का आयोजन किया गया।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गेटवे वेलोसिटी होल्डिंग कॉर्प द्वारा वीजीपी होल्डिंग्स एलएलसी के जारी और बकाया शेयर पूंजी के 100 प्रतिशत और एकमात्र नियंत्रण के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।