Browsing: मणिपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘उग्रवाद मुक्त और समृद्ध पूर्वोत्तर’ के विजन को साकार करते हुए और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने एक दशक से अधिक समय से सक्रिय जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) के साथ आज नई दिल्ली में गतिविधियों की समाप्ति का समझौता किया।

मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां नोनी जिले में बुधवार को छात्रों को ले जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई है

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय लोक उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) भारत की अत्यधिक विषम जलवायु परिस्थितियों का सामना करने वाले राजमार्गों के निर्माण में आने वाली चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए नवीन तकनीकों की तलाश और सम्वर्धन कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 30 नवंबर को मणिपुर के संगई महोत्सव को वीडियो संदेश से संबोधित किया। राज्य में सबसे भव्य त्योहार के रूप में जाना जाने वाला मणिपुर संगई महोत्सव मणिपुर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में मदद करता है। इस उत्सव का नाम राजकीय पशु, संगई के नाम पर रखा गया है, बारहसिंगे की तरह दिखाई देने वाला यह हिरण केवल मणिपुर में पाया जाता है।

53वें इफ्फी में मणिपुर सरकार का राज्य पवेलियन ‘मणिपुर अनएक्सप्लोर्ड’ फिल्मकारों, अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं को राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। कई फिल्म निर्माता उन सुविधाओं के बारे में जानकारी के लिए राज्य के पवेलियन में जा रहे हैं जो यह सुंदर राज्य उन्हें प्रदान करेगा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में प्राकृतिक रूप से उगाए जाने वाले जैविक प्रमाणित ताजा अनानास की निर्यात क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से उपभोक्ताओं के बीच मणिपुर के अनानास के लिए दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक ‘इन-स्टोर एक्सपोर्ट प्रमोशन शो’ आयोजित किया।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है . मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देर रात इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार दोनों जगह सियासी भूचाल ला दिया है. एक तरफ जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो बीजेपी खुले दिल से उन विधायकों का स्वागत कर रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह से उनके लुवांगशांगबम निवास पर ब्रेकफास्ट पर मुलाकात की।
बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ (आरवीवाई योजना) के तहत वरिष्‍ठ नागरिकों और एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायता और सहायक उपकरण वितरित करने के लिए दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा एएलआईएमसीओ (एलिम्‍को) समाज कल्याण विभाग, मणिपुर और जिला प्रशासन बिष्णुपुर के सहयोग से आज ‘सामाजिक अधिकारिका शिविर’ का क्यांबा निंगशिंग शांगलान, बिष्णुपुर (मणिपुर) में आयोजन किया गया।