Browsing: मद्देनजर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने विभिन्न वित्तीय मानकों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रदर्शन और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा यूरोप में कुछ अंतरराष्ट्रीय बैंकों की विफलता से उत्पन्न वर्तमान वैश्विक वित्तीय परिदृश्य के आलोक में पीएसबी की सहनीयता की समीक्षा करने के लिए आज यहां एक आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा प्रदान किए गए एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 9 मार्च को 119 दर्ज किया गया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में 14 फरवरी, 2023 को एयरो इंडिया 2023 के दौरान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में 27 देशों के रक्षा व उप-रक्षा मंत्रियों की मेजबानी की।