Browsing: मध्य प्रदेश

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद श्रीमती रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारीगण मौजूद थे।

मध्य प्रदेश में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तर्ज पर विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे. इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बृहस्पतिवार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक अधिकारी ने कहा, राज्यपाल पटेल ने कुलपति का नाम कुलगुरु किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में मंगलवार को आठ साल का एक बच्चा तन्मय खेत में खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया. बोरवेल में 60 फुट की गहराई में फंसे बच्चे को निकालने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है. भोपाल और होशंगाबाद से SDRF की टीमें मौजूद हैं.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट्स में कहा कि मध्य प्रदेश में औबेदुल्लागंज से इटारसी के बीच एनएचडीपी चरण-3 के तहत राष्‍ट्रीय राजमार्ग-69 के खंड का निर्माण और उन्नयन किया गया है। इस 46 किलोमीटर लंबी इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत आई है।

घर से निकल रहे हो तो अपने सायों को भी साथ ले लो
जिन्हें धुंधला दिखता है अब, उन बूढ़ी मां का आशीर्वाद भी ले लो
सफर में तो राहों में धूप होगी, मंजिलें भी मजबूर होंगी
पांवों में छाले होंगे, तुमसे नाराज़ तेरे चाहने वाले होंगे’

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के करीबियों में गिने जाने वाले नरेंद्र सलूजा ने भाजपा का दामन थाम लिया है. सलूजा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक सहित मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाई) महाराष्ट्र चरण का समापन करने के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को यात्रा ध्वज सौंपा, जिसके बाद करीब साढ़े छह बजे पदयात्रा शुरू हुई.

मध्य प्रदेश ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्‍बर, 2022 को अपने पेसा नियमों को अधिसूचित किया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने पंचायतों के पहले (अनुसूचित क्षेत्रों के विस्तार) कानून (पेसा कानून) की पहली प्रति की नियमावली भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सौंपी।

मध्य प्रदेश में सीहोर के मशहूर सलकनपुर मंदिर के ‘स्ट्रॉन्गरूम’ से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सलकनपुर, भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है और मध्य भारत में देवी विंध्यवासिनी का प्रमुख मंदिर है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की 29वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुरैना में किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि कृषि का क्षेत्र विशाल और चुनौतीपूर्ण है।