Browsing: महत्वपूर्ण

सभी जी-20 देशों के प्रतिनिधि आगामी 2-3 मार्च 2023 के दौरान रांची में होने वाले “सतत ऊर्जा के लिए सामग्री (मैटेरियल्स फॉर सस्टेनेबल एनर्जी)” विषय पर जी-20 के अनुसंधान नवाचार पहल समूह (रिसर्च इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग- आरआईआईजी) सम्मेलन में ऊर्जा सामग्री और उपकरण तथा हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी); सौर ऊर्जा उपयोग और फोटोवोल्टिक प्रौद्योगिकी से संबंधित 21वीं सदी की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने “दवा गुणवत्ता विनियम और प्रवर्तन” विषय पर दो दिवसीय चिंतन शिविर का उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नई गति प्रदान करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नवीनतम प्रौद्योगिकी विकसित करने और नई कंपनियां, अनुसंधान प्रतिष्ठानों और स्टार्ट-अप्स की स्थापना करने का आह्वान किया।

भारतीय रेल ने रेलवे विद्युतीकरण के मामले में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उत्तर पूर्व रेलवे के तहत सुभागपुर-पछपेरवा ब्रॉड गेज (बीजी) मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के साथ, भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश में सभी बीजी मार्गों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरू द्वारा उत्पादक किसानों व अन्य हितधारकों के लाभ के लिए विकसित नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित करने व उनकी आत्मनिर्भरता के लिए अभिनव बागवानी पर आयोजित चार दिनी राष्ट्रीय बागवानी मेले का शुभारंभ……

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जाफना सांस्कृतिक केन्द्र को समर्पित करने को एक महत्वपूर्ण पहल बताया है…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2023 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया और कैडेटों को उनके असाधारण प्रदर्शन एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने  कहा, ‘‘हांलाकि सतर्क रहना और मास्क पहनने सहित कोविड से संबंधित उचित व्यवहार का पालन करना महत्वपूर्ण है, वहीं अविश्‍वसनीय जानकारी को फैलने से रोकना और कोविड-19 पर केवल प्रामाणिक और सत्यापित जानकारी साझा करना उतना ही महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) से अपनी आंतरिक कानूनी प्रणाली को मजबूत बनाने तथा अनावश्यक भूमि संबंधी विवादों से कारगर ढंग से निपटने के लिए राज्य भूमि राजस्व कानूनों में विशेषज्ञता हासिल करने का आह्वान किया।

फिल्म का निर्माण पेंटिंग या एक टेनिस के खेल की तरह नहीं है, जहां व्यक्तिगत योगदान या कड़ी मेहनत सफलता निर्धारित करती है। यह फुटबॉल या क्रिकेट की तरह है, जिसमें टीम के हर एक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण होता है। ये बातें गोवा के पणजी में आयोजित 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से अलग एक मास्टर क्लास में साझा की गई।