Browsing: महागठबंधन
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर रखा है।
झारखंड में महागठबंधन के दो विधायकों के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है. वहीं, कुछ कारोबारियों के घर पर भी छापेमारी की जा रही है.
बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में होने वाला उपचुनाव भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है। गोपालगंज से महागठबंधन की ओर से राजद ने अपने प्रत्याशी के रूप में मोहन प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनया है।
बिहार की नई सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावार है। इस बीच लगता है कि सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी नेता सुशील मोदी के रिश्ते में भी खटास आ गयी है. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार जल्द गिर जाने की बात कही थी. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कहिए कि जल्दी सरकार गिरा दें, ताकि उन्हें भी कोई जगह मिल जाए.
बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता तोड़ने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन का दामन थाम लिया है. नीतीश कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है.
समग्र समाचार सेवा नागपुर, 9 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी एकता को बड़ा झटका दिया है।…