Browsing: मुंबई

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अहिंसा विश्व भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह सम्मेलन आज 6 नवंबर 2022 को मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में,केन्द्रीय मंत्री ने विश्वगुरु बनने के भारत के मिशन पर प्रकाश डाला।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं. भले ही इन दोनों ने अभी तक सबके सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है लेकिन ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है ये हर कोई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को बेचैनी महसूस होने पर मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी.

दिवाली से पहले मुंबई को दहलाने की साजिश रची जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम फिट कर दिए हैं। यह धमकी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और उसने सुरक्षा बढ़ा दी।

त्योहारी सीजन से पहले, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से पटना के हवाई किराए में ऑफ-पीक सीजन की दरों में तीन गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. 22 अक्टूबर को दिल्ली से पटना की फ्लाइट की कीमत 14,000 रुपये थी जबकि मुंबई से पटना के लिए हवाई किराया 20,000 रुपये तक पहुंच गया था. इन दोनों जगहों से पटना का मौजूदा किराया दिल्ली से शारजाह के रेट से ज्यादा है, जो 11,000 रुपये है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज और एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज में जैविक उद्यान का उद्घाटन किया। आर.डी. और एस.एच. नेशनल कॉलेज और एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज ने ‘एनवायरनमेंट सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स बाय आर.डी. नेशनल कॉलेज’ पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित वेकोलि मुख्यालय पहुंचे। यहाँ आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में उन्होंने वेकोलि पेंच क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक इको पार्क, झुर्रे, का उद्घाटन किया। इको पार्क के निर्माण को सकारात्मक पहल बताते हुए श्री जोशी ने वेकोलि द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की प्रशंसा की।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को मुंबई में कहा, हमारी पार्टी में परिवर्तन चाहिए और मैं सोचता हूं वो परिवर्तन मैं ला सकता हूं. मैं और मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की मजबूती के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं. अगर कांग्रेस मजबूत हुई तो भारत भी मजबूत होगा इसलिए मैं आपका समर्थन मांग रहा हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी। मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके बाद ट्रेन में सवार होकर उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ती है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अपनी महत्वपूर्ण बरामदगियों का क्रम जारी रखते हुए तकरीबन 65.46 किलोग्राम वजन और तकरीबन 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की 394 विदेशी सोने की छड़ें जब्त की हैं जिनकी तस्करी पड़ोस के पूर्वोत्तर देशों से की जा रही थी।