Browsing: मुख्य आतिथ्य
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के शताब्दी वर्ष में 19वां दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे किसानों का जज्बा देश के सैनिकों की तरह है, जिस तरह सैनिक सीमाओं पर बहादुरी से डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं, उसी तरह हमारे किसान भाई-बहन कृषि उपज उत्पन्न कर खाद्य सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं।
जैद (ग्रीष्मकालीन) अभियान-2023 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर बढ़ाने, मेक इन इंडिया के विस्तार, विरासत को सहेजने व भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का 59वां स्थापना दिवस समारोह आज ऑनलाइन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि आज मध्य प्रदेश खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य माना जाता है तो उसकी बुनियाद में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका, कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।